Home उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में अधूरे कार्यों पर विधायक लखपत बुटोला ने जताई नाराज़गी

बद्रीनाथ धाम में अधूरे कार्यों पर विधायक लखपत बुटोला ने जताई नाराज़गी

24
0

चमोली :
चमोली : आगामी 30 अप्रैल से भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने जा रहे हैं, जिसके साथ ही देशभर से श्रद्धालुओं का बद्रीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज़ हैं और लगातार बैठकों का दौर भी जारी है।
इसी बीच यात्रा व्यवस्थाओं और मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बद्रीनाथ विधायक लखपत भटोला रविवार को अपनी टीम के साथ धाम पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी गति और अधूरे निर्माण पर नाराज़गी जताई।
विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में अधूरे निर्माण कार्य यात्रा व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि यात्रा के दौरान निर्माण कार्य जारी रहता है तो श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शेष बचे दिनों में सभी कार्यों को पूर्ण कर सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।