Home ब्रेकिंग न्यूज़ रौता गांव में गुलदार का हमला — ग्रामीणों में दहशत

रौता गांव में गुलदार का हमला — ग्रामीणों में दहशत

28
0

चमोली पोखरी विकासखंड के रौता गांव से एक चिंताजनक घटना सामने आई है।
ग्राम पंचायत रौता में गुलदार (तेंदुआ) ने एक युवा पर हमला कर दिया।

स्थानीय निवासी रजनी देवी के अनुसार,मोहित सिंह (उम्र 29 वर्ष), पुत्र श्री शिशुपाल सिंह पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।