Home ब्रेकिंग न्यूज़ पीपलकोटी में खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत

पीपलकोटी में खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत

0
0

पीपलकोटी में खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

चमोली। पीपलकोटी में खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना 28 नवंबर को चौकी पीपलकोटी पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।
मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52 वर्ष), निवासी वर्मा ज्वैलर्स, पीपलकोटी, मूल निवासी मोहल्ला सुनारों वाली गली, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।