Home उत्तराखंड नंदप्रयाग में पशुपालन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी...

नंदप्रयाग में पशुपालन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

30
0

चमोली : नंदप्रयाग में पशुपालन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
चमोली जनपद के नंदप्रयाग क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय की भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी चमोली से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकीय पशु चिकित्सालय नंदप्रयाग में शासन की स्वीकृति के बाद जिले का मॉडल वेटनरी हॉस्पिटल निर्माणाधीन है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लेकिन विगत दो दिनों से एक स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर नया मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्ष 2004 से ही उक्त स्टोन क्रेशर का संचालन इस क्षेत्र में हो रहा है और पूर्व में माल ढुलाई के लिए पहले से बने मार्ग का उपयोग किया जाता रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के राजकीय भूमि पर नया रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन मॉडल वेटनरी हॉस्पिटल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑटोएनालाइजर जैसी आधुनिक सुविधाएं तथा शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के लगभग 40-50 गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विपिन फस्वार्ण जिला पंचायत पिलंग वार्ड, नन्दकुमार क्षेत्र पंचायत, नरेन्द्र तोपाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रीती ्राम प्रधान तेफना, सरोज देवी ग्राम देवर, सावित्री देवी प्रधान सुनाली, चन्द्रकला देवी, नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।