चमोली। जिले के छिनका गांव में सोमवार सुबह गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत का कारण आपसी संघर्ष होने की आशंका जताई है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह एक खच्चर संचालक ने गांव के बीच रास्ते में गुलदार का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की।
वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि मृत गुलदार की उम्र करीब दो से ढाई वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष के कारण मौत होने की आशंका है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








