Home सोशल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल संचालन की समीक्षा

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल संचालन की समीक्षा

4
0

अल्मोड़ा : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल संचालन की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों हेतु आवश्यक सामग्री की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सभी कंट्रोल रूमों की समयबद्ध स्थापना के निर्देश भी दिए।

बैठक में गणना प्रपत्रों की उपलब्धता एवं छपाई की समीक्षा करते हुए पर्याप्त मात्रा में प्रपत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने SIR से संबंधित समस्त गतिविधियों के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने तथा नियमित दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में नोडल प्रशिक्षण श्री एन. तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर श्री संजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भरत सिंह रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।