Home उत्तराखंड सेमी गांव में खच्चर संचालकों के बीच मारपीट, बिजनौर के युवक की...

सेमी गांव में खच्चर संचालकों के बीच मारपीट, बिजनौर के युवक की मौत

3
0
Breaking News Sign, Vector Template, Banner, Label, Poster, Sticker, Text

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के सेमी गांव में दो खच्चर संचालकों के बीच हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेमी गांव में घोड़े-खच्चरों का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला था।
फिलहाल, मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है