दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए पौड़ी गढ़वाल के रिखोली गांव निवासी केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केशव नेगी के साथ पूरा उत्तराखंड खड़ा है और उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
गणेश गोदियाल ने कहा कि इतने बड़े हादसे के लिए केवल एक रसोइये को जिम्मेदार ठहराना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सीधे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष उत्तराखंड का पक्ष रखें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केवल Rekha Gupta से बातचीत करना पर्याप्त नहीं है। इस प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो सके।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए किसी छोटे कर्मचारी को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि कानून के दायरे में रहते हुए केशव नेगी को न्याय मिलेगा और किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाना चाहिए।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








