चमोली। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रविवार रात क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार से सिमली में बेस अस्पताल खोले जाने की मांग की।
आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से सिमली में बेस अस्पताल की मांग उठाई जा रही है। विधानसभा में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय लोगों का दावा है कि सिमली में अस्पताल के लिए पर्याप्त भूमि और संसाधन उपलब्ध हैं।
पिछले वर्ष शासन-प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना की आवश्यकता है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








