Home उत्तराखंड हेलंग के समीप ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, SDRF-NDRF ने चलाया...

हेलंग के समीप ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

5
0

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक के शव को बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 12 जून 2026 को थाना जोशीमठ से SDRF को सूचना मिली कि हेलंग क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ की टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन आईसर ट्रक संख्या UK11CA-1710 था, जो लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी तक जा पहुंचा था। प्रारंभिक आशंकाओं के बीच SDRF और NDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन खोज एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान जानकारी मिली कि ट्रक में केवल चालक ही सवार था। चालक दुर्घटना के समय वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी ढलान पर फंस गया था। जवानों ने कठिन भूभाग और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बीच चालक तक पहुंच बनाई, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
रेस्क्यू टीम ने मृतक के शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान गोपाल सिंह (34 वर्ष), निवासी नेपाल के रूप में हुई है।