Home ब्रेकिंग न्यूज़ हेमकुंड साहिब में जून में फिर बिछी बर्फ की सफेद चादर, संगतों...

हेमकुंड साहिब में जून में फिर बिछी बर्फ की सफेद चादर, संगतों में उत्साह

9
0

चमोली। सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार से यहां लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे गुरुद्वारा परिसर और आसपास का क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचने वाली संगतों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
करीब 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र गुरुद्वारा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। मौसम बदलते ही पूरा क्षेत्र बर्फ की आगोश में समा जाता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता है।
बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। संगत पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है और सुरक्षित रूप से वापस लौट रही है। मई और जून के दौरान यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु बर्फ से ढके हिमालयी नजारों का भी भरपूर आनंद लेते हैं।
हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी से क्षेत्र का सौंदर्य और निखर गया है तथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ प्रकृति के अद्भुत दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं।