चमोली। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) चमोली इकाई ने पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व में पोखरी के भैरवधार-थालाबैंड क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं तथा कर्णप्रयाग की हालिया घटना को लेकर सरकार और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई।
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भैरवधार में महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर विगत एक वर्ष से अधूरी पड़ी पुलिया के निर्माण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। बीरू सजवाण ने कहा कि डूंगर, रडुवा-काडई और सलना समेत कई गांवों के लोगों को अपनी सड़कों का निर्माण स्वयं करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण खुद विकास कार्य कर रहे हैं तो सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।
सजवाण ने कर्णप्रयाग में निहंगों द्वारा स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से किए गए हमले का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ज्योतिर्मठ सहित अन्य स्थानों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए स्थायी एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) लागू करने की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार लेकर धामों में प्रवेश की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राजेश्वर बर्त्वाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अपने गांव की सड़क भी ग्रामीणों की मांग के बावजूद अब तक पक्की नहीं बन पाई है, जिससे विकास के दावों की वास्तविकता सामने आती है।
जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनता की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं, ऐसे में प्रदेश की जनता को उनसे कोई बड़ी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री धर्मेंद्र फर्स्वाण ने महेंद्र भट्ट के कथित बयान “पहले चुनाव जीतो और खुद विकास करो” को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 26 वर्षों से प्रदेश में यही दल सत्ता में रहा है, फिर भी लोगों को खेल मैदान और सड़कें स्वयं बनानी पड़ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने वर्षों के बाद विकास कहां दिखाई देता है।
घेराव कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मण नेगी, गिरीश नेगी, भरत सिंह कुंवर, दमयंती चौधरी, सपना परमार, बबीता देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








