Home उत्तराखंड जर्जर बीएड भवन की मरम्मत तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

जर्जर बीएड भवन की मरम्मत तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

1
0

गोपेश्वर। बीएड भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक एवं अस्थायी अध्ययन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि जर्जर भवन में अध्ययन करना विद्यार्थियों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जब तक भवन की आवश्यक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षित स्थान पर कक्षाएं संचालित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
इसी क्रम में प्राचार्य के साथ भवन का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की समस्याओं और अध्ययन व्यवस्था का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों के लिए उचित एवं सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि भावी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उम्मीद जताई गई कि बीएड भवन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा और विद्यार्थियों को स्थायी समाधान मिल सकेगा।