देहरादून। रुद्रप्रयाग के नगरासू में हाल ही में हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने स्पष्ट कहा है कि मामले में बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सभी धर्मों का सम्मान करने वाली भूमि है और यहां की संस्कृति सद्भाव, भाईचारे और सहिष्णुता पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड Hemkund Sahib, Nanakmatta Sahib और Reetha Sahib जैसे पवित्र सिख तीर्थस्थलों का घर है। ये स्थान सिख गुरुओं की तपस्थली रहे हैं और राज्य सभी धर्मों तथा आस्थाओं का समान रूप से सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि बातचीत के रास्ते हमेशा खुले रहने चाहिए और किसी भी विवाद का समाधान संवाद से ही निकाला जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री के बयान के बीच यह भी स्पष्ट किया गया कि नगरासू में हुआ विवाद गुरुद्वारा प्रबंधन और निहंग समूह के बीच का मामला था। इसे अनावश्यक रूप से तूल देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और मामले की जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी पक्षों से शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








