देहरादून: प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज-2 एवं पैकेज-3 की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, CALA स्तर पर लंबित मामलों, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैकेज-2 एवं पैकेज-3 के अंतर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करते हुए संबंधित भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था NHIDCL को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, कल्याणी, मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी (वन भूमि हस्तांतरण), अपर जिलाधिकारी चमोली तथा NHIDCL के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








