हॉस्टल उत्तरकाशी ने जीता अंडर-19 बालिका फुटबॉल का खिताब
फाइनल में देहरादून को 4-0 से दी शिकस्त, खुशीपाल ने दागे तीन गोल
उत्तरकाशी। मैदान पर दमदार खेल और शानदार तालमेल के दम पर हॉस्टल उत्तरकाशी की बालिका फुटबॉल टीम ने राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-19 प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 23 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तरकाशी की टीम ने देहरादून को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में हॉस्टल उत्तरकाशी की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए रखा और देहरादून की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। टीम की खुशीपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि लवली पापड़ा ने एक गोल कर जीत का अंतर 4-0 कर दिया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भी हॉस्टल उत्तरकाशी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नैनीताल को 7-0 से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन उत्तरकाशी के सौजन्य से किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








