चमोली/सिमली। कर्णप्रयाग विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को सिमली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ ही विशेष आवश्यक बिंदु SIR सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठन विस्तार की कार्ययोजना पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सशक्त संगठन ही जनसेवा का सबसे मजबूत आधार है। राष्ट्र प्रथम की भावना और सेवा के संकल्प के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प भी दोहराया गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








