नई दिल्ली। जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर लोकसभा सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष मांग रखी कि ढाक वार्ड के अंतर्गत न्याय पंचायत मलारी एवं न्याय पंचायत तपोवन की सभी ग्राम सभाओं को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से जोड़ा जाए, ताकि सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल सके। साथ ही, दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क और दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार के लिए शीघ्र नए टॉवर स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत स्वीकृत लेकिन लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र शुरू कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ नगर में बढ़ती पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक वाहन पार्किंग निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह भी किया। वहीं, सलूड होते हुए औली मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखते हुए कहा गया कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा होमस्टे, बागवानी और स्थानीय उत्पादों के विपणन को नई दिशा मिलेगी।
सांसद अनिल बलूनी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हरीश भंडारी, अजीत कुँवर, प्रदीप भंडारी, नरेंद्र रावत एवं लक्ष्मण सिंह बुटोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








