Home ब्रेकिंग न्यूज़ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास एक विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क...

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास एक विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा, गिरा

11
0

चमोली: लगातार बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास एक विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाले यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।