गोपेश्वरः- नगरपालिका गोपेश्वर द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान के तहत सुफाई की गई,
शनिवार को नगर पालिका चमोली गोपेश्वर ने अध्यक्ष के नेतृत्व मेंु समस्त पालिका कर्मी एवं पार्षदों के साथ पर्यावरण मित्र मुख्य बस अडडे पर पहुंचे, जिसके बाद पूरे संसाधनों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत एवं पालिका पार्षदों ने सफाई अभियान में प्रतिभाग किया, पर्यावरण मित्रों के साथ सहयोग करते हुए नगर को स्वच्छ बनाये करने के लिए संदेश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने के लिए घर घर कूडा उठाने के लिए टीमें लगाई गई हैं। हर रोज वाहनों से भी कूडा उठाने का कार्य किया जा रहा है, बावजूद इसके लोंगों में स्वच्छता केा लेकर जो लापरवाही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि अगर कुछ लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग नहीं करते हे। तो पालिका प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए ऐसे लापरवाह लोगों पर चालानी कार्यवाही करने को मजबूर होना पडेगा।
कार्यक्रम में पार्षद दीपक बिष्ट, सूर्या पुरोहित, संजय कुमार अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, संरोजनी देवी उमेश सती आदि मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




