Home उत्तराखंड चालान के बाद पुलिस ने सीज कीं दो बुलेट, चालक ही उठा...

चालान के बाद पुलिस ने सीज कीं दो बुलेट, चालक ही उठा ले गए बाइक

15
0

पटियालधार में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी, अल्कापुरी प्रतीक्षालय से तीन संदिग्ध दबोचे; निशानदेही पर दोनों बुलेट बरामद

चमोली। चौकी पटियालधार क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एमवी एक्ट के तहत सीज की गई दो बुलेट को उनके चालक/स्वामी ही पार्किंग से चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बुलेट भी बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान DL14 SF 7657 और HR26FI551 नंबर की दो बुलेट को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था।

बताया गया कि मौके पर अधिक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक/स्वामी कथित तौर पर सीज की गई दोनों बुलेट लेकर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना चौकी पटियालधार के कांस्टेबल सुनील चंद्र ने पुलिस को दी। सूचना के आधार पर थाना स्तर पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अल्कापुरी प्रतीक्षालय में मिले तीन संदिग्ध

मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों की तलाश शुरू की गई। साथ ही आसपास के थाना और चौकियों को भी इसकी सूचना दी गई।

तलाश के दौरान पुलिस टीम जब अल्कापुरी प्रतीक्षालय पहुंची तो वहां तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। संदिग्धता प्रतीत होने पर उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को पूछताछ के बाद तीनों की निशानदेही पर दोनों सीजशुदा बुलेट बरामद कर ली गईं। इसके बाद मामले में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विक्की सरकार, पुत्र निपिन सरकार, निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली। गोपाल, पुत्र कमलेश, निवासी दिलशाद कॉलोनी, थाना सीमापुरी, ईस्ट दिल्ली।- आदित्य, पुत्र विनोद सिंह, निवासी सुखराड़ी, थाना 17/18, गुरुग्राम, हरियाणा।बरामद वाहनों में DL14 SF 7657 और HR26FI551 नंबर की दोनों बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को 9 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इनकी रही अहम भूमिका -कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास,एएसआई रणजीत लाल, हेड कांस्टेबल विवेक रावत, हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चंद्र और कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती शामिल रहे।