चमोली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गोपेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। 7 से 9 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, जबकि एक वाहन का चालान न्यायालय भेजा गया। इसके अलावा 23 वाहनों के संयोजन चालान किए गए और कुल 30,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेंस फैलाने वाले 07 व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इनसे 1,750 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
कोतवाली गोपेश्वर के थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है। मोडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।
थाना अध्यक्ष ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








