चमोली। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं मुकेश अंबानी ने सोमवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
धाम पहुंचने पर मंदिर प्रशासन एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने श्री बद्रीनाथ धाम के विकास एवं धार्मिक व्यवस्थाओं के लिए 10करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की। उनके इस योगदान को धाम के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने मुकेश अंबानी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही मंदिर समिति की ओर से धाम के प्रति उनके सहयोग और आस्था के लिए आभार व्यक्त किया गया।
मुकेश अंबानी के बद्रीनाथ धाम आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनकी यात्रा को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ती आस्था और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








