Home ब्रेकिंग न्यूज़ वन आरक्षी पर अज्ञात ने किया जानलेवा हमला,

वन आरक्षी पर अज्ञात ने किया जानलेवा हमला,

29
0

जोशीमठ: जोशीमठ ब्लॉक के नन्दादेवी राष्ट्रीय रिजर्व फारेस्ट के एक वन कर्मी पर अज्ञात लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया, घायल को जोशीमठ अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पहाड़ की शान्त वादियों में कभी भी स्थानीय हो या सरकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में कोई समस्या नही आती है, जानकरी के अनुसार आज जोशीमठ के सलुड छेत्र में एक चौंका देनी वाली घटना हुई जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने वन आरक्षी अनुज कुमार पर जान लेवा हमला कर दिया, घायल को जोशीमठ अस्पताल लाया गया और इलाज चल रहा। वही कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवई नही होती तो सभी कर्मचारी कार्यबहिष्कार करेगे। मामले में वन विभाग द्वारा उपजिलाधिकारी जोशीमठ को लिखित शिकायत की है।
वही रैज अधिकारी चेतना ने बताया कि मामले वन आरक्षी संघ ओर वन आरक्षी द्वारा तहरीर शिकायत की है।