श्री बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय श्री नर-नारायण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ। जन्मोत्सव के प्रथम दिन प्रातः भगवान श्री बदरीनाथ जी के मंदिर में भगवान नर-नारायण जी का अभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन मंदिर के रावल जी द्वारा संपन्न कराया गया।
पूजन के बाद भगवान नर-नारायण जी की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर भगवान नर-नारायण जी ने अपनी माता मूर्ति देवी के दर्शन किए और उनके सानिध्य में विराजमान हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, बदरीनाथ मंदिर के नायब रावल जी द्वारा भगवान श्री बदरीनाथ जी, माता मूर्ति देवी और भगवान नर-नारायण जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
जन्मोत्सव के दूसरे दिन भगवान नर-नारायण जी की उत्सव डोली उनके जन्मस्थान बामणी गांव स्थित लीला ढूंगी पहुंचेगी। यहां परंपरानुसार विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








