Home उत्तराखंड रेड क्रॉस की नई कार्यकारिणी का गठन, भगत सिंह बिष्ट अध्यक्ष और...

रेड क्रॉस की नई कार्यकारिणी का गठन, भगत सिंह बिष्ट अध्यक्ष और नन्दन रावत बने उपाध्यक्ष

22
0

चमोली: जिला रेडक्रॉस समिति की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों की सर्व सहमति से रेडक्रॉस की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान सदस्यों को विगत वर्ष में रेडक्रॉस द्वारा संचालित कार्याे एवं क्रियाकलापों से भी अवगत कराया गया।

डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला रेडक्रॉस की मैनेजिंग कमेटी के लिए भगत सिंह बिष्ट को एक बार पुनः चेयरमैन के रूप में चुना गया। जबकि वाईस चेयरमैन पद के लिए नन्दन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह रावत, राज्य प्रतिनिधि के पद पर ओम प्रकाश भट्ट तथा सचिव के पद पर दलवीर सिंह बिष्ट का चयन हुआ। इससे पूर्व मैनेजिंग कमेटी के लिए 10 सदस्यों का चयन भी हुआ। जिसमें सुरेन्द्र सिंह रावत, भगत सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, विजेन्द्र सिंह रावत, विनोद रावत, दिलवर सिंह रावत, चरण सिंह, ओम प्रकाश भट्ट, नन्दन सिंह रावत, अरविन्द नेगी शामिल है। मैनेजिंग कमेटी में तीन विभागीय सदस्यों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी का चयन किया गया। रेडक्रॉस की एग्जीक्यूटिव समिति में सुरेन्द्र रावत एवं राजेन्द्र त्रिपाठी को सदस्य चयन किया गया। वित्त समिति के लिए प्रेम विसनोई और विनोद रावत को सदस्य चुना गया। जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस हेतु चरण सिंह नेगी को सदस्य चुना गया। रेडक्रॉस की आपदा प्रबंधन समिति में रघुवीर भंडारी एवं विजेन्द्र सिंह रावत को सदस्य चुना गया। जबकि स्वास्थ्य समिति में हिम्मत सिंह रावत का सदस्य के रूप में चयन हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी ने रेडक्रॉस की विभिनन समितियों के लिए चयनित सभी नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई और मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत सहित रेडक्रॉस समिति के सभी चयनित पदाधिकारी व आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।