Home एक नज़र में बूरा में वन पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला, वन विभाग ने...

बूरा में वन पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला, वन विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण

3
0

नंदानगर। विकासखंड नंदानगर की ग्राम सभा बूरा में वन पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद वन प्रभाग अलकनंदा की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
विभागीय टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान सावित्री देवी, वन सरपंच दिनेश प्रसाद तिवारी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने वन पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के मामले को गंभीर बताते हुए शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वन पंचायत की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
वहीं, मामले को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाने वाले वन पंचायत सरपंच दिनेश प्रसाद तिवारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मौके पर भारत लाल, वीरेंद्र शाह, संजय प्रसाद, हुकम सिंह, केदार सिंह, जसपाल सिंह, बली लाल, भवानी राम, माया राम, अम्बी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थलीय निरीक्षण के बाद अब वन विभाग और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं।