Home आलोचना नेता प्रतिपपक्ष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूका...

नेता प्रतिपपक्ष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूका पुतला

22
0


चमोली – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश पर अभद्र टिपणी किये जाने को लेकर जहंा सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र रावत स्वयं दुख जताया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे ंखासा आक्रोश है। वृहस्पतिवार केा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वंशीधर भगत के खिलाप नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने कहा कि जिस तरह से एक सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक महिला के प्रति इस तरह के बयान दिया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है जिस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष एक महिला के लिए इस तरह की सोच रखता हो वो पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की सोच रखने वाले व्यक्ति को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनने का कोई अधिकार नहीं है संगठन को चाहिए कि वे उक्त व्यक्ति से शीध्र पद से स्तीफा मागे। इस मौके पर प्रमोद बिष्ट, हरेन्द्र ंिसह, देवेन्द्र फस्वार्ण, अनीता देवी, योगेन्द्र सिंह, आनंद सिंह पंवार, गोपाल सिंह, अरविंद नेगी, संदीप भण्डारी, आदि मौजूद रहे।