Home उत्तराखंड दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ...

दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली

1
0

देहरादून, 2 सितंबर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
शपथ ग्रहण के बाद दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय समेत शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।