चमोली। जनपद में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश के कारण जहां कीमाणा गांव के कई परिवार आज भी खतरे की जद में हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, वही गोपेश्वर-ऊखीमठ-केदारनाथ मोटर मार्ग पर भी आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है।
पिछले तीन दिनों से मंडल-बैरागना के पास सड़क पर लगातार मलबा आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश के कारण बार-बार मलबा आने से सड़क बाधित हो रही है।
देर रात हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर मंडल-बैरागना के पास सड़क पर भारी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मार्ग को शीघ्र सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के बीच क्षेत्र में सड़क की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








