चमोली। पोखरी विकासखंड की नेल ग्राम पंचायत के सिदेली तोक में शुक्रवार को भालू के हमले की घटना सामने आई। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सिदेली तोक में भालू ने लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र सिंह और विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह (56 वर्ष) पर हमला कर दिया। हमले में विमला देवी की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों में भालू की मौजूदगी को लेकर भय बना हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू के हमले में एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है।
: घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने विमला देवी को मृत्यु घोषित कर दिया और लक्ष्मी देवी का इलाज चल रहा है
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








