चमोली : नंदानगर में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
जनपद चमोली के नंदानगर विकासखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। रामणी गांव में मेला टिनशेड के समीप एक पाइप में युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







