Home उत्तराखंड घास लेने गई 32 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत

घास लेने गई 32 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत

4
0

नंदप्रयाग: कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के तेफना गांव में घास लेने गई 32 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी, पत्नी दरवान सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सावित्री देवी घास लेने के लिए जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।