Home उत्तराखंड जिलाधिकारी ने जल सरक्षण और संवर्धन को लेकर ली समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने जल सरक्षण और संवर्धन को लेकर ली समीक्षा बैठक

9
0

चमोली :जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत संचालित कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण संवर्धन अभियान के अन्तर्गत सघन वृक्षारोपण, चाल खाल, खंती, चेकडैम और जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण प्राथमिकता पर किया जाए। जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभागीय योजनाओं का मनरेगा से भी कन्वर्जेस किया जाए। सार्वजनिक एवं वन क्षेत्रों में बायो फेंसिंग विधि अपनाते हुए जल संवर्धन प्रजाति के पौधों लगाए जाए। जल संरक्षण के लिए चिन्हित कुछ क्लस्टर को मॉडल के रूप में तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर एक विस्तृत प्लान के साथ ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समयबद्ध ढंग से जल संवर्धन के कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
 
जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और भूगर्भीय जलस्तर में वृद्धि के लिए जुलाई से सितंबर तक मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्द्धन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत सभी रेखीय विभागों द्वारा समन्वित रूप से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जल संग्रहण हेतु चाल खाल, चेकडैम, खंती निर्माण और जल संवर्धन प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे है। नोडल सिंचाई विभाग द्वारा सभी विभागों के साथ मिलकर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे है।

बैठक में उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, उप वन संरक्षक इन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित कृषि, उद्यान, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, पंचायती राज  एवं नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।