Home उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ रुद्रप्रयाग : कार बाइक की आपस में भिड़ंत, बाइक सवार...

ब्रेकिंग न्यूज़ रुद्रप्रयाग : कार बाइक की आपस में भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

3
0

रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग पर सपेरा खाल से 4 किलोमीटर पीछे बाइक और कर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के 1 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिव लाल (उम्र 55) ग्राम बोरा रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। मृतक विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक हैं। बताया जा रहा कि मृतक अपनी ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहा था जबकि कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था। सत्तेराखाल से 4 किमी पीछे मायकोटि डाट पुल के समीप दोनों वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिससे कबाइक सवार शिव लाल की मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है