जोशीमठ। पैनखण्ड जोशीमठ क्षेत्र में भालुओं और लंगूरों के बढ़ते आतंक से परेशान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह भुजवाण के माध्यम से उपजिलाधिकारी जोशीमठ के जरिए भेजे गए ज्ञापन में वन विभाग से प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जोशीमठ नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन भालुओं के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पशुओं की जान को भी खतरा बना हुआ है। भालुओं के भय के कारण विद्यार्थियों को भी विद्यालय आने-जाने में जोखिम उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से अपेक्षित सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
ज्ञापन में भालू के हमले में घायल व्यक्तियों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने तथा मृत पशुओं के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि वर्ष 2023 की आपदा से प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र में लंगूर भी स्थानीय लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से भालुओं और लंगूरों को जोशीमठ से सुरक्षित स्थान पर भेजने तथा क्षेत्र को इनके आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








