Home उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में बिछड़ी महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, खोया...

बद्रीनाथ धाम में बिछड़ी महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, खोया मोबाइल भी कराया बरामद

2
0

सुनैना देवी पत्नी कृष्णा राय, निवासी समस्तीपुर, धमून, पटना, बिहार अपने परिजनों के साथ बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान वह अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गईं। परिजनों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चमोली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी जुटाते हुए महिला को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। काफी देर बाद अपनी परिजन को सकुशल पाकर परिवार के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश से श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालु का मोबाइल फोन कहीं खो गया। काफी तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल चन्दन नगरकोटी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई। पुलिसकर्मी के प्रयासों से कुछ ही समय में खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया और उसे सकुशल संबंधित श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चमोली पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।