Home राजनीति ओमप्रकाश नेगी बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव

ओमप्रकाश नेगी बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव

44
0

चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी पत्र में उन्हें संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ लेबल से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती देने का काम किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी का बोलबाला बढ़ गया है। पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा रही हैं, लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। जन-जन तक कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।