रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए SDRF ने मोर्चा संभाला। मंगलवार को पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में पहुंची SDRF टीम ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से आर-पार कराया।
अभियान के दौरान SDRF जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रभावित मार्ग के बीच करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित स्लाइडिंग जोन पार कराया। टीम ने लगातार मौके पर तैनात रहकर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया और किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतीं।
उल्लेखनीय है कि चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में इससे पूर्व भी SDRF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार राहत एवं रेस्क्यू कार्य किया जाता रहा है। प्रभावित क्षेत्र में जवानों की तैनाती से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवाजाही में मदद मिल रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








