Home उत्तराखंड ऐपण गर्ल को लुधियाना में मिला मां नंदा शक्ति सम्मान..

ऐपण गर्ल को लुधियाना में मिला मां नंदा शक्ति सम्मान..

9
0

प्रतिभा का मिला सम्मान!–
कुमाऊं की लोककला ‘ऐपण’ को नयी पहचान दे रहीं ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती को पंजाब के लुधियाना में 14 मार्च को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा की ओर से गुरुनानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऐपण कला के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रतिष्ठित मां नंदा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती नें कुमाऊं की पौराणिक ऐपण कला को नये कलेवर के रूप में प्रस्तुत किया और इससे रोजगार के अवसरों का सृजन कर पूरे देश में एक नयी पहचान दिलाई है। मीनाक्षी नें कुमाऊं की ऐपण कला को घरों की देहली से देश दुनिया के सामने लाने का अभिनव प्रयास किया है। ऐपण गर्ल की वजह से ही आज कई गुमनाम ऐपण प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन और हौसला मिला है परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश से कोने कोने से दर्जनो ऐपण कला के हुनरमंद भी सामने आ रहें हैं। राज्य सरकार भी ऐपण को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। विगत दिनों सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत नें अपनें दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों को ऐपण की कलाकृतियों को भेंट किया था। जबकि देहरादून में आयोजित संजीवनी महोत्सव में महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नें ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती की ऐपण कला को सराहा था।

 

नैनीताल जनपद में सभी विभागों की नेम प्लेट ऐपण से बनने की कयावद शुरू हो गयी है। वहीं अपने घरों की नेम प्लेट बेटी के नाम पर ऐपण से बनाने की मुहिम कल से शुरू होंने जा रही है। धीरे-धीरे ही सही अब लोग ऐपण के प्रति आकर्षित हो रहें हैं। ऐपण गर्ल मीनाक्षी नें मीनाकृति द ऐपण प्रोजेक्ट के अंतर्गत सैकड़ो महिलाओं को ऐपण का प्रशिक्षण दिया। मीनाक्षी नें ऐपण कला के जरिये न केवल लोक कला के संरक्षण और संवर्धन में अतुलनीय योगदान दिया अपितु ऐपण से स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण की उम्मीदों को पंख लगायें हैं। ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती की इस अनूठी मुहिम को सैल्यूट…

Minakshi Khati