चमोली। गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और जनपद चमोली की टीमों का दबदबा रहा। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में चमोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में चमोली की जीत को जिले के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। करीब 25 वर्षों बाद चमोली ने राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया है। जीत के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण किया था।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 542 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए 68 खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों की तैनाती की गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 वर्ग में चमोली ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प जताया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








