Home उत्तराखंड पन्ती पंप हाउस चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पन्ती पंप हाउस चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
0

चमोली। नारायणबगड़ क्षेत्र के पन्ती पंप हाउस में हुई चोरी की वारदात का थराली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद करने के साथ ही उनकी अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना थराली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भारती ने किया।
जांच के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलावा जनपद और गैर-जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की आवाजाही और गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए सीडीआर का भी विश्लेषण किया गया। जांच से मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर को कोतवाली श्रीनगर गढ़वाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहादत पुत्र नफीस और मोबिन पुत्र फुरकान, दोनों निवासी नल्हेड़ा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम दरमोला, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पन्ती पंप हाउस से स्टार्टर पैनल, एक्सटेंशन बोर्ड और तार चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र के लंगासू में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान बेच दिया गया है। आरोपियों से अन्य घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भारती, अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दीपक नेगी और कांस्टेबल रोहित राणा शामिल