चमोली। लंबे समय बाद जनपद चमोली में जिला योजना समिति के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जिला पंचायत चमोली में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के साथ ही जिला योजना समिति में प्रतिनिधित्व को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जिला पंचायत में नामांकन दाखिल करने वाले सदस्यों के नाम और उनके संबंधित वार्डों का विवरण निम्नवत है।
वार्डवार नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची
वार्ड ढाक — आयुषी बुटोला
वार्ड बूरा — भगवती देवी
वार्ड सिमली — विक्रम सिंह
वार्ड जाख — रेखा
वार्ड थाला बैंड — वीरेन्द्र सिंह
वार्ड भलसों — विशम्भरी देवी
वार्ड आन्द्रपा — जगदीश सिंह
वार्ड बछुवाबाण — अनीता रावत
वार्ड विनायक — प्रदीप बुटोला
वार्ड छेकुड़ा — सुरेन्द्र सिंह नेगी
वार्ड सूना — हरीश राम
वार्ड चौंड़ा — कला देवी
वार्ड हाटकल्याणी — उर्मिला बिष्ट
वार्ड रानों — लक्ष्मण सिंह
जिला योजना समिति का गठन जनपद की विकास योजनाओं के नियोजन और प्राथमिकताओं के निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। अब आगे की निर्वाचन प्रक्रिया पर सभी की नजरें रहेंगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







