Home उत्तराखंड 3 दिन से बंद है गडोरा किरूली सड़क, 15वर्ष बाद भी नहीं...

3 दिन से बंद है गडोरा किरूली सड़क, 15वर्ष बाद भी नहीं सुधरे हालात

2
0

गेराणी गदेरा में है सड़क बंद
पीएमजीईएसवाई के अंतर्गत बनी है सड़क
ग्रामीणों को हो रही है भारी परेशानी
15 साल के बाद भी सड़क की स्थिति बेहद दयनीय

पीपलकोटी।

पीएमजीईएसवाई के अंतर्गत बनी 9 किमी की गडोरा चतोली किरूली सड़क विगत 3 दिन से बंद है जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क गेराणी गदेरा में है 3 दिनों से बंद है। ग्रामीण संजय, प्रेम, कलम, संतोष, हरीश, प्रदीप ने कहा कि सड़क को जल्द से जल्द चालू किया जाए। आपको बताते चले कि 9 किमी सड़क विगत 15 सालों से सही नहीं बनी है। हर बरसात में हल्की सी बारिश से सड़क बंद हो जाती है।