Home उत्तराखंड गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा...

गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

3
0

चमोली :गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक; समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
आगामी प्रस्तावित गैरसैंण विधानसभा सत्र के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सत्र की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पेयजल भंडारण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, मोबाइल व स्थायी शौचालयों और चिकित्सा सेवाओं जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

​इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं बैरिकेडिंग के पुख्त इंतजाम करने को कहा गया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग धरातल पर स्थलीय निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर कमी न रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पूर्ति, शहरी विकास एवं जिला पंचायत व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।