कृत्रिम हाथ-पैर और सहायक उपकरण किए जाएंगे उपलब्ध, चमोली के साथ बागेश्वर व रुद्रप्रयाग के दिव्यांगजनों को भी मिलेगा लाभ
चमोली। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक गौचर में तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर के लिए अब तक 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण हो चुका है।
शनिवार को शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने विकास भवन से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर की जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें।
परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि शिविर का आयोजन कर्णप्रयाग विकासखंड के पीएम श्री इंटर कॉलेज मैदान, गौचर में किया जाएगा। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, मालवीय नगर, जयपुर के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 3,676 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की आवश्यकता वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने के इच्छुक दिव्यांगजन और उनके परिजन अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 918126945781 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
जगह बचाने के लिए खबर संक्षिप्त करें
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








