Home उत्तराखंड नौली ग्राम पंचायत में पशुपालन ने लगाई पशु प्रदर्शनी पशुपालकों...

नौली ग्राम पंचायत में पशुपालन ने लगाई पशु प्रदर्शनी पशुपालकों ने किया प्रतिभाग

54
0

नौली में पशुपालन ने लगाई पशु प्रदर्शनी प्रगतिशील पशुपालकों ने किया प्रतिभाग

पोखरी/ प्रखंड पोखरी के नौली गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भण्डारी क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी पशु चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ खत्री के द्वारा संयुक्त रूप से किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ खत्री ने पशु प्रदर्शनी की बारे में ग्रामीणों को विस्तार से की जानकारी दी।
पशु प्रदर्शनी में स्थानीय गाय में विश्वेश्वरी देवी की गाय को पहला स्थान कुंवर सिंह की गाय को दूसरा स्थान तथा देवेंद्र सिंह की गाय ने तीसरा स्थान हासिल किया बैल वर्ग में परमेश्वरी देवी की बैल की जोड़ी ने प्रथम स्थान किशन सिंह और मनोहर सिंह की बेल की जोड़ी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया भैंस वर्ग मैं मनवर सिंह की भैंस ने पहला स्थान और भीम सिंह तथा राजेंद्र सिंह की भैंस ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया बकरी वर्ग में चंदर सिंह की बकरी ने प्रथम स्थान बैसाखी देवी और पुष्कर सिंह की बकरी ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया
घोड़ा खच्चर में कमल सिंह की खच्चर ने प्रथम रमेश सिंह खच्चर ने दूसरा और पवन सिंह के घोड़े ने तीसरा स्थान हासिल किया प्रथम स्थान हासिल करने वाले को मिक्सी द्वितीय को प्रेशर कुकर तृतीय को बाल्टी दी गई सभी पशुपालकों को पोखरी पशुपालन ने सम्मानित किया

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ खत्री आशीष रावत वसुंधरा नेगी विमल सिंह राकेश चंद्र सती ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह नेगी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे