गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयादशमी के अवसर पर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गोपेश्वर नगर में पथ संचलन निकाला। रामलीला मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन पुलिस लाइन तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया।
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार खंड एवं मंडल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संघ की ओर से वर्षभर संचालित गतिविधियों के साथ ही विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व प्रांत संघचालक डॉ. राकेश भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा में स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वयंसेवकों का समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संघ की शक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक आज भी राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला संघचालक राजेंद्र प्रसाद पंत, नगर संघचालक महेंद्र, जिला प्रचारक अमित, नगर कार्यवाह अनिल वासुदेव, नगर प्रचार प्रमुख राकेश, नगर प्रचारक दिनेश सहित विभिन्न वैचारिक संगठनों से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








