Home उत्तराखंड ई-लोक अदालत में 50 मामलों का सुलह समझोते से हुआ निस्तारण 

ई-लोक अदालत में 50 मामलों का सुलह समझोते से हुआ निस्तारण 

6
0
  • चमोली में पहली बार आयोजित हुई ई-लोक अदालत 

गोपेश्वर। विधिक  सेवा प्राधिकारण की ओर से चमोली में पहली बार ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। ई-लोक अदालत के संचालन के लिए यंहा दो बेंचों का गठन किया गया। जिनमे जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव धवन की अध्यक्षता सुलह-समझौते से 50 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ई-लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों के 50 मामलों निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि ई-लोक अदालत में 15 क्रिमिनल, 6 एनआई एक्ट, 2 मोटर वाहन दुर्घटना, 10 वैवाहिक वाद, 14 अन्य व 3 बैंक प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। जिनमें न्यायालयों में लम्बित 47 वादों के निस्तारण के में 58 लाख 65 हजार 559 रुपए प्रतिकर तथा प्री लिटिगेशन के मामलों में 3 लाख 50 हजार रुपये प्रतिकर प्रदान कर सुलह करवाई गई। इस दौरान जिला न्यायालय में मनवर सिंह सजवाण व दिलवर सिंह फरस्वाण बतौर सदस्य मौजूद रहे। जबकि आउटलाइन कोर्ट में सिविल जज सीनियर डिविजन अखिलेश कुमार पांडे, शाहिस्ता बानो, भारती मंगलानी, रोहित जोशी, अधिवक्ता संजय हटवाल, अरुण कुमार साह, जयराम और केएस बिष्ट मौजूद रहे।