26 राज्यों के 1100 धावकों ने लिया हिस्सा, माइनस 7 डिग्री तापमान में 4500 मीटर की ऊंचाई पर दिखाया दमखम
देहरादून। उत्तराखंड के युवा खेल प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 की 70 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन में चमोली जनपद के लस्यारी गांव के दिगंबर और पौड़ी की मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों धावकों की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का मान बढ़ा है।
आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित इस साहसिक दौड़ में देश के 26 राज्यों से करीब 1100 धावकों ने प्रतिभाग किया। धावकों ने लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सहनशक्ति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कड़ाके की ठंड के बीच दौड़ पूरी करना प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती रहा।
आयोजन का शुभारंभ पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन और अल्ट्रा मैराथन को फ्लैग ऑफ कर किया। इस आयोजन के जरिए उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक खेलों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 ने उत्तराखंड को हाई एल्टीट्यूड रनिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। चमोली के दिगंबर और पौड़ी की मीनाक्षी की जीत ने प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता को एक बार फिर साबित किया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








